Friday, September 26, 2025

Amritsar Nihang Migrant stall Fire Update | अमृतसर में निहंगों ने UP के युवक का खोखा फूंका: पीड़ित बोला- पैसे मांग रहा था; 4 दिन पहले खालिस्तानी आतंकी ने भी दी थी धमकी – Amritsar News

Must Read


ब्रजराज अपना नुकसान दिखाते हुए

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को दो निहंगों ने एक प्रवासी के खोखे में आग लगा दी। इस आग में दुकानदार का सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली।

.

पीड़ित उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो गिलवाली गेट इलाके में रहकर खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका आरोप है कि दो निहंग लंबे समय से उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर निहंगों ने उनके खोखे में आग लगा दी।

उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पंजाब में प्रवासियों को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। 4 दिन पहले ही खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी एक वीडियो जारी कर अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने की भी धमकी दी थी।

शुक्रवार को भी उसने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी और एनएसए अजित डोभाल को धमकी दी है।

खोखा जलाने और प्रदर्शन के 2 PHOTOS…

खोखे से जल गया सामान बाहर निकाला दुकानदार ब्रजराज चौरसिया।

खोखे से जल गया सामान बाहर निकाला दुकानदार ब्रजराज चौरसिया।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर पहुंचा प्रवासी भाईचारा।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर पहुंचा प्रवासी भाईचारा।

पीड़ित की जुबानी जानिए पूरा मामला….

  • मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा : पीड़ित ब्रजराज चौरसिया ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता हैं। इसके लिए उसने गिलवाली गेट इलाके में खोखा खोल रखा था। आरोप लगाया कि शुक्रवार को दो निहंग आए और उसके साथ अभद्रता की। फिर उसके खोखे में आग लगा दी। आग में उसका सब कुछ बर्बाद हो गया है।
  • पैसे मांगते है, न देने पर धमकी देते है : पीड़ित ब्रजराज चौरसिया के रिश्तेदार राजीव कुमार ने बताया कि ये निहंग अक्सर स्थानीय दुकानदारों से पैसे मांगते हैं और मना करने पर धमकी देते हैं। मगर आज इन्होंने हद पार कर दी और एक गरीब का रोजगार जला दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भाईचारा पुलिस के पास पहुंच चुका है और सभी इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
  • हम डर-डर कर काम कर रहे : राजीव कुमार ने अपील की, पुलिस हमें सुरक्षा दे। हम डर-डर कर काम कर रहे हैं। ऐसा व्यवहार हमारे साथ न हो। हम मेहनत से अपना पेट पालते हैं, हमें इंसाफ चाहिए। ब्रजराज ने भी प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
  • पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की : उधर, इस मामले में प्रवासी भाईचारा पीड़ित के समर्थन में सामने आया है। उन्होंने प्रदर्शन कर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि उसने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं।

पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि उसने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं।

प्रवासियों को लेकर लगातार जारी हो रही बयानबाजी…

  • पन्नू ने चार दिन पहले जारी किया था वीडियो : खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने चार दिन पहले भड़काऊ वीडियो जारी किया था। इसमें उसने कहा था कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने की भी धमकी दी थी। उसने कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
  • 19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे : खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा था कि पंजाब हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। 19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे। यहां नारे लिखे गए थे। पन्नू ने पंजाब के DGP गौरव यादव को भी चेतावनी देते हुए मान सरकार को “तीला-तीला” करने की धमकी दी थी। अपने वीडियो में पन्नू ने कहा था कि खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें, जो हिंदुत्व आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। उसने चेतावनी दी थी कि अल्टीमेटम न मानने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्या करेगा।
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वायरल वीडियो। उसका सिक्योरिटी गार्ड गोसल भी दिखाई दे रहा है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वायरल वीडियो। उसका सिक्योरिटी गार्ड गोसल भी दिखाई दे रहा है।

  • शुक्रवार को मोदी-डोभाल को दी धमकी : गुरपतवंत सिंह पन्नू शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट में दावा किया कि उसके करीबी आतंकी इंदरजीत सिंह गोसल को भारत सरकार ने झूठे हथियारों के केस में फंसाया था, वह अब छूट गया है। पन्नू ने दावा करते हुए कहा कि “गुरु रामदास की मदद से गोसल जेल से बाहर आ गया”। इसके अलावा धमकी देते हुए कहा कि “डोभाल और मोदी सरकार, अगर तुम अमेरिका, कनाडा या किसी यूरोपीय देश में आए तो तुम्हें गिरफ्तार करवाया जाएगा या फिर दूसरे देश को सौंप दिया जाएगा। सम्मन तैयार हैं और मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं।”
  • गोसल ने भी जारी किया बयान : इसी बीच गोसल ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि वह बाहर इसलिए है ताकि पन्नू के साथ मिलकर खालिस्तान रेफरेंडम आयोजित कर सके। वीडियो में वह “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” के नारे लगाता भी दिख रहा है। बता दें कि गोसल को कनाडा की पुलिस ने हथियार रखने के कई आरोपों में ओटावा से गिरफ्तार किया था। यह पिछले एक साल में उसकी दूसरी गिरफ्तारी थी। नवंबर 2024 में भी उसे ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) के एक हिंदू मंदिर में हिंसा और श्रद्धालुओं पर हमले के आरोप में पकड़ा गया था, लेकिन बाद में उसे शर्तों पर रिहा कर दिया गया था।

—————————-

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भड़काऊ VIDEO जारी किया:बोला- दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा, पंजाब में रहना है तो दिवाली न मनाएं

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने फिर भड़काऊ वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ये 2 गलत आदतें हैं युवाओं में Heart Attack की बड़ी वजह

Heart Attack in young Indian : युवा भारतीयों में दिल के दौरे का खतरा तेजी से बढ़ रहा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img