- Hindi News
- National
- 8 Year Old Child Drowns In Indore Drain; Buses Trapped In Himachal Debris Due To Heavy Rainfall
नई दिल्ली/देहरादून/शिमला1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के अन्य राज्यों में भारी बारिश हुई। बिलासपुर के ऋषिकेश में बुधवार रात बाढ़ आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसें मलबे में फंस गई। हिमाचल में अबतक बारिश बाढ़ के कारण 424 मौतें हो चुकी हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 साल के बच्चे की नाले में बहने से मौत हो गई। उज्जैन में शिप्रा में बाढ़ से रामघाट के मंदिरों में पानी घुस गया। वहीं, असम के 5 जिलों में करीब 50,000 लोग बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं।
उधर, उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में देर रात बादल फटने के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देहरादून मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। रास्ते में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में बादल फटा, दो कार बहीं

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। दो गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं। शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में भारी लैंडस्लाइड हुआ। इससे शिमला की लाइफ लाइन कहे जाना वाला सर्कुलर रोड़ पर ट्रैफिक बंद हैं। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में वाटर लेवल बढ़ा

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का अनुमान है। हालांकि, तेज बारिश की संभावना कम हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रह सकता है। राज्य में शनिवार से मानसून की वापसी भी हो जाएगी। इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39% ज्यादा बरसात हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज कैसा रहेगा मौसम…

18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का हाल…
