लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20-25 लोग सवार थे।
खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने 20–25 लोग डूब गए। शाम 6 बजे तक 11 लोगों के शव निकाले गए। इनमें 8 बच्चियां हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना पंधाना क्षेत्र के अर्दला गांव क
.
पुलिस के मुताबिक राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने अर्दला पहुंचे थे। ट्रैक्टर–ट्रॉली में 20-25 लोग सवार थे। ट्रॉली को तालाब के रास्ते में एक पुलिया के ऊपर खड़ा किया था। ट्रॉली यहां से तालाब में पलट गई।
देखिए हादसे के बाद की 3 तस्वीरें…

जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को तालाब से बाहर निकाला गया।

शाम 6 बजे तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 बच्चियां हैं।

हादसे के बाद तालाब के पास जमा स्थानीय लोगों की भीड़।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…